सीएम को मुख्यमंत्री आवास पर दीपावली की शुभकामनाएं देने वालों का लगा रहा तांता
देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, आदेश चौहान, आशा नौटियाल ने मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई, और हमेशा सत्य की जीत का संदेश देती है। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी आदि थे।




