उत्तराखंड

सीएम की लोहाघाट को किस तरह मिली बड़ी सौगात

चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनपद को ‘आदर्श चम्पावत’ बनाने की संकल्पना को साकार करने की दिशा में विकास के नए आयाम लगातार स्थापित किए जा रहे हैं। उनके निर्देश पर राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चम्पावत की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं को शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के लिए चार करोड़ छह लाख बहत्तर हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी, आवागमन सुविधा और आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा।रूइनगाड़ में 38 मीटर पैदल सेतु का नवनिर्माण राज्य योजना के अंतर्गत इस कार्य के लिए 155.41 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।छिनकाछीना–सिमलखेत मोटर मार्ग का जालछीना–गहत्वाड़ तक (4.5 कि.मी.) निर्माण कार्य — इस कार्य के लिए 251.31 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। डीएम ने बताया कि दोनों परियोजनाओं के कार्य मानकों एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र प्रारंभ कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से न केवल क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और व्यापार के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं विकसित होंगी।अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल ने बताया कि दोनों योजनाओं के प्रारंभिक क्रियान्वयन के लिए 20 हजार रुपये अवमुक्त हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर दोनों कार्यों को अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।”

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर