ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

सीएमओ ने किया रक्तदान

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को पंडित राम सुमेर राजकीय मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में तथा जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैंसोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शुभारंभ के उपरांत दोनों अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।शिविर में कुल 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान रक्तदान की प्रक्रिया को चिकित्सीय देखरेख में संपन्न कराया गया तथा रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक पहल है जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान गंभीर बीमारी, प्रसव अथवा अन्य चिकित्सीय परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी हो सकता है। सीएमओ ने बताया कि शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार