सांसद ने ईओ शक्तिगढ़ का वेतन काटने के दिए निर्देश
रुद्रपुर। सांसद अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की आज बैठक लेकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि कार्याे को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। सभी अधिकारी योजना कार्यो की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दें तथा योजना कार्यो का शुभारम्भ एवं लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराए।उन्होंने अधिशासी अधिकारी शक्तिगढ़ के बैठक में अनुपस्थित होने पर मुख्य विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण लेने व वेतन रोकने के निर्देश दिए। काशीपुर क्षेत्र में ऊर्जा निगम द्वारा किये जा रहे कार्यो पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और जिलाधिकारी को कार्यो की समीक्षा करने के साथ ही निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सांसद ने जनता को पेयजल सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के कार्यों में खोदी सड़कें व पेयजल लाइन लीकेज को प्राथमिकता से ठीक कराना सुनिश्चित करें।साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से लीकेज व खोदी सड़कें ठीक कराने का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।सांसद ने अमृत मिशन 2.0 में नानकमत्ता पेयजल योजना स्वीकृत है, जिसमे 45 प्रतिशत कार्य कर लिया गया है। इसी तरह अमृत योजना-2.0 के अन्तर्गत 10 करोड़ की शक्तिगढ़ पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी, जिसका कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसपर सांसद ने सभी पेयजल संयोजन में मीटर लगाने के निर्देश देते हुए लोकार्पण कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होने ग्राम छिनकी में नलकूप बोरिगं दुबारा कराने के निर्देश भी दिये। विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के सभी वार्डो में पेयजल समस्या को बताते हुए लाइनो की मरम्मत कराने को कहा। जिसपर अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में पेयजल लाइन का मरम्मत कार्य किया जा रहा है जो शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। सांसद ने कहा अप्रैल प्रथम सप्ताह में स्वयं रूद्रपुर बाईपास का निरीक्षण भी करूंगा।उन्होंने कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य करने को कहा।साथ ही कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी अधिकारियों को बैठक में सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा मंत्री मुकेश कुमार, मंजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख चन्द्र प्रभा, चेयरमैन नगर पालिका गदरपुर मनोज गुम्बर, दिशा के सदस्य सतीश चुघ, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।





