सरस मेले में स्टालों से रौनक फीकी
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका में स्टालों पर ग्राहकों की कमी से रौनक फीकी नजर आई। सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंडी गायक गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, फौजी ललित मोहन जोशी, राकेश पनेरू,राकेश जोशी की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ीकार्यक्रम की शुरुआत नंदा सुनंदा की स्तुति से की। देर रात तक दर्शक झूमते दिखे।दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, मंजीत सिंह आदि मौजूद थे।





