समाज पर किसी ने अंगुली दिखाई तो नहीं करेंगे बर्दाश्त:जुनेजा
रुद्रपुर।भाजपा नेता राधेश शर्मा के बयान पर पंजाबी_खत्री समाज की पांच मंदिर परिसर में बैठक हुई।इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाई।साथ ही कहा कि समाज एकजुट है और जरूरत पड़ने पर समाज साथ खड़ा रहेगा।इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि कब तक अत्याचार सहेंगे,किसी ने उनके समाज पर अंगुली दिखाई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजकुमार फुटेला ने कहा कि शर्मा ने इंटरनेट मीडिया के समक्ष माफी मांग ली है।उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया।बाकी समाज जो तय करेगा।उसके साथ हूं।अंत में बैठक में मामले को हल कराने के किए एक कमेटी बनाने पर सहमति बनी।साथ ही यह निर्णय लिया गया कि कमेटी जो फैसला लेगी।उसका स्वागत किया जाएगा।





