ऊधम सिंह नगर

सभी विभागों ने कांवड़ मेले की तैयारियां तेज कीं

हरिद्वार। (लोक निर्णय) कांवड़ मेला को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्बंधित विभागों को की जाने वाली तैयारियां एवं व्यवस्था को हर हाल में 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। विभाग कांवड़ पटरी मार्ग एवं पार्किंग स्थलों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने में जुटे हैं।  अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिश्नोई ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान के कार्य के साथ साथ स्थाई एवं अस्थाई शौचालय का मरम्मत कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है।सिंचाई विभाग द्वारा बैरागी कैंप एवं अलकनंदा पार्किंग में झाड़ी कटान का कार्य एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए जे सी बी के माध्यम से समतलितकरण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।जल निगम द्वारा पेयजल लाइनें बिछाने का कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम ने अवगत कराया है कि बैरागी कैंप में शिव भक्तों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए पेयजल लाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। जिसमें फेस 1 में 244 मीटर कार्य किया गया है तथा फेस 2 में 137 मीटर कार्य कल एक दिन में किया गया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार