अपराध

लूट का आरोपित पकड़ा

केलाखेड़ा। (लोक निर्णय) थाना केलाखेड़ा में 17 जुलाई को डायल 112 पर कालर नरेश कुमार निवासी मजरा रहमतुल्ला केलाखेड़ा ने सूचना दी कि मेरी माता घर से वाक के लिए निकली थी।इस दौरान किसी ने मम्मी के कान से बाली छीनी और मम्मी को खेत में फेंक कर चले गए ।पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।निशान सिंह पुत्र रांझा राम निवासी ग्राम मजरा रहमतुल्ला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। थानाध्यक्ष केलाखेड़ा मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस मामले का खुलासा करने में जुट गई।पुलिस ने लगभग 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन व 40 संदिग्ध चिन्हित किए। फिल्ड यूनिट टीम रूद्रपुर द्वारा निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गयी तथा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध /अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियो पर सतर्क दृष्टि रखते हुये तकनीकी सर्विलांस की मदद ली गयी। पुलिस ने आज बोर नदी पुल के पास एक व्यक्ति को पकड़ा लिया।पूछताछ में अपना नाम रामस्वरुप पुत्र रामदीन निवासी चन्दनपुरा, डाम वाली गली, थाना-केलाखेडा, उधम सिंह नगर जामा तलाशी में उक्त व्यक्ति की पहनी हुए पैंट की जेब से एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल व 380 रुपये और एक अदद मोबाइल ओप्पो कम्पनी बरामद हुआ । पूछताछ करने पर आरोपित रामस्वरुप द्वारा बताया गया कि मैं गरीब आदमी है। लक्ष्मी राईस मिल गदरपुर में बॉयलर चलाने का काम करता है। रात की ड्यूटी करता हूं। जब सुबह के समय घर आता था। तो आते-जाते वक्त मैं अक्सर निसान सिंह की मां को, जो पैरालिसिस से ग्रस्त तथा बोलने में असमर्थ हैं, लाठी के सहारे टहलते हुए अकेले देखता था। निशान सिंह की मां कान में सोने के कुण्डल पहने रहती थी । इनके कुण्डल ले लूंगा तो 2-3 लाख रुपये मिल जायेंगे ये बोल तो पाती नही है किसी को बता भी नही पाएगी। आरोपित रात के अंधेरे में इसे रामपुर जाकर बेचने की फिराक में था सोचा था। इसे बेचकर अच्छे पैसे मिल जायेंगे और कुछ दिन में आराम से मौज करूंगा । मुझसे गलती हो गयी, जो कुंडल आपको बरामद हुए हैं, ये वही कुंडल हैं जो मैंने कल निशांन सिंह की माताजी से लूटे थे । मौके पर वादी मुकदमा निशान सिंह द्वारा बरामदा अपनी माता के कुंडलों की तस्दीक की गई ।आरोपित के कब्जे से जोड़ी पीली धातु के कुंडल व 380 रूपये और एक अदद मोबाइल बरामद हुआ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अपराध उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: आईआईएम कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु

देहरादून: केरल के आईआईएम कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई।देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में
अपराध ऊधम सिंह नगर

बिग ब्रेकिंग, पंत विवि के छात्र का शव हॉस्टल में मिला

पंतनगर:गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला।इससे विवि में हड़कंप