उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

सपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

रुद्रपुर।बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रभारी नैनीताल अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ आज अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के मिशन और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।अरविंद यादव ने कहा कि आज देश में संविधान पर लगातार चोट की कोशिशें हो रही हैं। बीजेपी के लोग संविधान नहीं, मनविधान से देश चला रहे हैं। वे बाबा साहब के बनाए संविधान को कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन समाजवादी विचारधारा से जुड़े हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि संविधान की रक्षा में सबसे आगे खड़ा हो।बाबा साहब ने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे अधिकार दिए। वे केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के महान योद्धा थे, जिन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया। आज उनकी शिक्षाएँ पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके संविधान, उनके आदर्शों और उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे बाबा साहब के मिशन—समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर
अरविंद दिवाकर, मज़हर रिज़वी, राम सिंह सागर, शरीफ अंसारी, विनोद गौड़, इमरान अंसारी, जितेंद्र यादव, पूर्व पार्षद मदन भारती, पुष्पेंद्र यादव, विक्की शर्मा, राहुल यादव, जितेंद्र यादव, मजहर अली, हिमांशु, शरीफ अंसारी, दिलशाद, ए.एन. अग्रवाल, शेर सिंह यादव, आर.एस. कमल, सोनू सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार