सनसनीखेज, शिक्षक को क्यों कर दिया गया निलंबित
रुद्रपुर: जनता इंटर कालेज रुद्रपुर के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।साथ ही शिक्षक को प्रबंधक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
अर्जुन सिंह जनता इंटर कालेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता है।उन पर एक छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया। छात्रा गर्भवती हो गई थी और उसने आत्महत्या कर ली।इस मामले की कालेज प्रबंधन ने जांच समिति गठित की है।समिति ने मृतक छात्रा की सहेलियों से बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार समिति की जांच में शिक्षक पर प्रारंभिक तौर पर आरोप सत्य प्रतीत हो रहा है।इसी आधार पर कालेज के प्रबंधक पवन अग्रवाल ने शिक्षक को निलंबित कर प्रबंधक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।हालांकि मामले की जांच अभी चल रही है।
यह था मामला
रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर के गंगापुर रोड निवासी एक 12वीं की छात्रा जनता इंटर कालेज में पढ़ती थी। मई में छात्रा ने आत्महत्या कर ली। ली। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान कुछ विद्यार्थियों ने छात्रा के गर्भवती होने की चर्चा कर रहे थे। कुछ ही दिन बाद छात्रा के स्वजन जनता इंटर कालेज पहुंच कर कहा था कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि पेट में दर्द होने से उसकी मृत्यु हुई। मृतका की सहेलियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी, और मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कॉलेज के एक शिक्षक पर आरोप लगाया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को मामले में जांच के निर्देश दिए। प्रबंधन ने महिला कमेटी गठित कर मृतक छात्रा के सहेलियों से बयान दर्ज किए। जिसमें आरोपित शिक्षक संग उसके संबंध होने और अन्य तथ्यों की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। 26 जुलाई को कमेटी ने जांच रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रेषित कर दी थी।





