हरिद्वार। (लोक निर्णय)सचिव आवास विकास एवं राज्य सम्पत्ति उत्तराखण्ड, डा. आर राजेश कुमार ने आज हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण हरिद्वार के सभागार में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने एकल आवासीय तथा गैर एकल आवासीय आवासों की जानकारी लेते हुए कहा कि जो आवासीय के लिए आवेदनों की प्रक्रिया अपनायी जाती है।उनमें से जिन आवेदनों पर शासन स्तर आपत्तियां लगायी गई जाती हैं।उन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए उन्होंने तत्काल शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो आवास बन रहे है उनमें भी परदर्शिता एवं गुणवत्ता रखने के निर्देश सचिव एचआरडीए को दिये। साथ ही उन्होंने विगत वर्षो में एचआरडीए द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी लेते हुए कहा कि पार्किंग स्थल, सड़क किनारे लागाये गये गमलों व सौन्दर्यकरण का रखरखाव एवं मोनेटरिंग समय-समय पर करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान जो अभी प्राथमिकता है उसकी जानकारी रखते हुए पूर्व किये गये कार्यों के जो भी मसले है उनकी पुनरावृत्ति न हों।इसके लिए पहले से ही तैयारीयां रखे कि काम में क्या कमी है उसमें क्या-क्या सुधार किये सकते है इन सबका ध्यान रखने की आवश्यकता है। एचआरडीए द्वारा जो कार्य किये जा रहे है, उनमें गुणवत्ता लायें यथा सम्भव हो एक थर्ड पार्टी एजेंसी हो जो किये जा रहे कार्याे की क्वालीटी पैरामीटर जॉच परखे साथ ही जितनी भी हमारी यूटीसी बन रही है जिनमें पार्क, पार्किंग एवं अन्य उन्होंने पब्लिक की आवश्यकतानुसार बनाने के निर्देश दिए।इसके बाद डा. आर राजेश कुमार ने निमार्णाधीन यूनिटी मॉल का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता वर्षा, प्रशांत कुमार सेमवाल, वित्त अधिकारी लखेद्र गोदियाल, सहायक अभियंता त्रिपेन सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।