ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

संपूर्णता अभियान 02 का शुभारंभ

रुद्रपुर।नीति आयोग, भारत सरकार के दिशा निर्देश पर आज जिला सभागार में ’’सम्पूर्णता अभियान 2.0’’ का शुभारम्भ किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकास खण्ड के अन्तर्गत नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा विभिन्न संकेतांकों में से आकांक्षी जनपद के लिए पांच संकेतांक तथा आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के लिए छह संकेतांक को चयनित करते हुए 28 जनवरी से 14 अप्रैल, 2026 तक संकेतांकों को पूर्ण रूप से संतृप्तिकरण के निर्देश दिए। संकेतांकों में मुख्य रूप से शिक्षा व स्वास्थ/पोषण विभाग के संकेतांको को सम्मलित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी समस्त अधिकारियों तथा फील्ड कार्मिकों (आशा /एएनएम/ आंगनबाडी कार्यकत्री आदि) से अपेक्षा की गयी कि गत वर्ष की भॉति इस बार के सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत सभी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करेंगें। उन्होने कहा संकेतांकों पर कार्य करते हुए छह संकेतांक में आइसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं को शतप्रतिशत पोषण आहार वितरित, सभी विद्यालयों में महिला शौचालय निर्माण कराना, गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने व शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमे अपने जनपद व विकास खण्ड को देश में सर्वश्रेष्ठ जनपद बनाने हेतु निरंतर कार्य करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने सभी का स्वागत करते हुए बधाई दी। विधायक शिव अरोरा व महापौर विकास शर्मा ने कहा कि निति आयोग के संकेतांकों में पिछड़े जनपद व ब्लाक को भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जनपद व ब्लाक चिन्हित किए गए हैं। जिसमे जनपद ऊधम सिंह नगर व विकास खण्ड गदरपुर शामिल है।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार