श्रीराम बारात में शहरवासी झूमे
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो स्थित रामलीला ग्राउंड में श्रीराम लीला मंचन की धूम तो पूरे शहर में है।हर कोई श्रीराम के आदर्शों को जानने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने को बेताब है। मंगलवार देर शाम राम बरात मुख्य बाजार होते हुऐ गाजे बाजे के साथ शक्ति बिहार निवासी सोनू चावला के आवास पर पहुंची।जहां राम बरात का जोरदार स्वागत हुआ। राम बारात में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा भी शामिल हुए। बरातियों संग गाजे बाजे पर विधायक अरोरा भी जमकर झूमे।शहर श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हुआ।





