ऊधम सिंह नगर

शुक्ला बोले:उन्हें उत्तराखंड से निकाल दो…

रुद्रपुर।किच्छा के पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को मिटाने का षड्यंत्र किया जा रहा है।उनसे किसी को दिक्कत हो तो वह मुझे उत्तराखंड से निकाल,हिंदुस्तान से बाहर भगा दो।शुक्ला ने अपने आवास पर कहा कि राजनीति में शुचिता का ध्यान रखता हूं। विपक्ष बेवजह उन पर आरोप लगाता है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर हुए चुनाव के बाद उन पर 30 लाख रुपए लेने का आरोप राजनीतिक साजिशन के तहत लगाया था। जिसने आरोप लगाया था,उसने खुद पुलिस को शपथ पत्र देकर कहा है कि कुछ लोगों के दबाव में आकर शुक्ला पर आरोप लगाया था।इसके लिए क्षमा चाहता हूं।शुक्ला ने कहा कि आरोप लगाने की साजिश सामने आई तो कुछ लोग परेशान होने लगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार