शिविर में 51 शिकायतों में 28 का समाधान
हरिद्वार।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई की।इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 51 शिकायतों में 28 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।जबकि शेष समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है, उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है, संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।डीएम दीक्षित ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें।





