शिविर में सुनी गईं समस्याएं
कपकोट। कपकोट में जनता दरबार में आज लोगों की समस्याएं सुनी गईं।अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल सहित विधायक सुरेश मौजूद थे।लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं विद्युत से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से रखीं। कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबितता (पेंडेंसी) न रहे। सभी विभाग नियमित समीक्षा कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सीएम पोर्टल पर लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जाए।जिससे शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित हो सके।विधायक सुरेश ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी आदि मौजूद थे।





