ऊधम सिंह नगर

शिविर में उमड़े फरियादी

खटीमा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत सनातन धर्मशाला, निकट नगर पालिका परिषद खटीमा में आज उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याएं सुनींशिविर में 1032 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 22 प्रार्थना पत्रों/प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए।शिविर में अध्यक्ष युवा मोर्चा सतीश भट्ट, महिला मोर्चा विनीता सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष अमित पाण्डे आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार