शिविरों में उमड़े फरियादी
चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित जनकल्याणकारी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत जनपद चम्पावत स्थित राइकोटमहर और मल्ला बापरू में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया।न्याय पंचायत कोलीढेक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राइकोटमहर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की।शिविर में कुल 1021 नागरिकों ने सहभागिता की, शिविर के दौरान विभिन्न शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया।
शिविर के दौरान ने राजस्व (16), ग्राम्य विकास (13), पंचायती राज (53), उद्यान (18), चिकित्सा (284), आयुष एवं होमियोपैथी (222), पशुपालन (73), डेयरी (37), सेवायोजन (26), मत्स्य (06), आपदा (66), श्रम विभाग (06) सहित अन्य विभागों के माध्यम से कुल 913 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया।इसके अतिरिक्त, शिविर में 19 यूसीसी एवं आधार कार्ड से संबंधित प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्यवाही की गई।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए पाटन, पाटनी एवं राइकोट महर क्षेत्रों से प्राप्त पेयजल, सड़क निर्माण, सोलर लाइट, विद्यालय उच्चीकरण तथा शौचालय से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
वहीं, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, ग्राम पंचायत मल्ला बापरू में आयोजित शिविर में 610 लोगों ने सहभागिता की। शिविर में खाद्य पूर्ति (20), राजस्व (43), समाज कल्याण (15), उद्यान (25), कृषि (36), स्वास्थ्य (60), आयुष एवं होमियोपैथी (101), ग्राम्य विकास (32), बाल विकास (38), सेवायोजन (18) सहित विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को लाभान्वित किया गया।साथ ही, 99 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 15 यूसीसी एवं आधार कार्ड संबंधी प्रकरणों पर कार्रवाई की गई।





