अपराध ऊधम सिंह नगर

शिक्षा के मंदिर पंत विवि में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार करते युवक पकड़ा

रुद्रपुर: हरित क्रांति का श्रेय लेने वाले शिक्षा मंदिर के पंत विवि में शराब की होम डिलीवरी का कार्ड बांटकर प्रचार करते युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है।इसे लेकर विवि प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जिले में शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है।शुक्रवार को पंतनगर विवि में आपत्तिजनक कार्ड बांटने की सूचना मिली।कार्ड पर कार्ड पर अंग्रेजी में अंकित था कि फास्ट डिलेवरी, इंजाय ए ड्रिंक एट द कंफर्ट एंड सेफ्टी आफ यू-वर होम, वी आर जस्ट ए काल अवे लिखा है। इससे पदार्थों की होम डिलीवरी की आशंका जताते हुए विवि में खलबली मच गई और विश्वविद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष पंतनगर को जांच करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी।जांच में मालूम हुआ कि समाचार पत्रों में कार्ड डालने वाला युवक सितारगंज, शक्तिफार्म के टैगोर नगर निवासी देवाशीष विश्वास पुत्र रविन्द्र विश्वास बताया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि शनिवार को आरोपित के पंतनगर क्षेत्र में होने की सूचना पर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने पुलिस टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामला सामने आने पर विवि में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर युवक कैसे विवि में इस तरह की डिलीवरी का प्रचार कर रहा था।यह जांच का विषय है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार