शर्मा ने संजय जुनेजा को बताया दलाल
रुद्रपुर।नगर मंडल रुद्रपुर के पूर्व महामंत्री राधेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष रुद्रपुर संजय जुनेजा दलाली करते है।शर्मा ने लोक निर्णय न्यूज से बातचीत में कहा कि वह पंजाबी समाज को कुछ भी नहीं कहा है।बेवजह की इस मामले में राजनीति की जा रही है।कहा कि वह अपनी बात पर कायम है।जुनेजा के दुस्साहस को भाजपा सरकार रोकने का काम करेंगी।यह कांग्रेस की सरकार होती तो वह मेरी हत्या करवा सकते थे। कहा कि यदि उनकी हत्या हुई तो बस्तियों के हर घर में राधेश शर्मा पैदा होगा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता की भलाई के लिए काम करता हूं।उन पर कोई आरोप लगाने से पहले हकीकत जाननी चाहिए।





