विवेक के पत्र पर सिंचाई विभाग ने लेफ्ट पार नहर परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण
किच्छा। (लोक निर्णय)किच्छा लेफ्ट पार नहर परियोजना का कार्य कई दिनों से रुके होने तथा क्षेत्र में जल निकासी एवं जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन देकर पूरे विषय से अवगत कराया था।इसी क्रम में रविवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अपनी टीम के साथ किच्छा पहुंचे और लेफ्ट पार नहर परियोजना का स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे किया।निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि सिंचाई विभाग के स्तर पर केवल लगभग 30 मीटर का कार्य शेष है, जो विद्युत विभाग के दो पोल के कारण रुका हुआ है। दोनों विद्युत पोल हटते ही सिंचाई विभाग द्वारा शेष कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।अधिकारियों ने यह भी अवगत कराया कि क्षेत्र में जल निकासी एवं जलभराव की समस्या के निस्तारण से संबंधित शेष कार्य पीडब्ल्यूडी एवं शहरी विकास विभाग द्वारा किया जाना है।विवेक दीप सिंह ने कहा कि अब इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एवं शहरी विकास विभाग के अधिकारियों से शीघ्र वार्ता कर कार्य को तीव्र गति देने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि लंबे समय से लंबित परियोजना शीघ्र पूर्ण हो और क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।उन्होंने विषय का संज्ञान लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल जी, वार्ड सभासद सोभित शर्मा जी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





