उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

विमान अपहरण का मॉक ड्रिल

पंतनगर ।( लोक निर्णय) पंतनगर हवाई अड्डे पर बुधवार को विमानन अपहरण संबंधी मॉक एक्सरसाइज (Anti-Hijacking Mock Exercise) का आयोजन नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विमान अपहरण जैसी आकस्मिक एवं गंभीर परिस्थिति में विभिन्न संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था, प्रतिक्रिया समय तथा निर्धारित दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का परीक्षण करना था।मॉक एक्सरसाइज के दौरान पंतनगर हवाई अड्डे पर विमान अपहरण की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न करते हुए Full Emergency घोषित की गई। सूचना प्राप्त होते ही विभिन्न संबंधित एजेंसियों एवं विभागों की टीमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घटना स्थल पर पहुंचीं तथा अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। तुम में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक,जिला प्रशासन/डीडीएमए उमाशंकर नेगी, प्रतिनिधि, जिलाधिकारी, उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी, रुद्रपुर,आसूचना ब्यूरो (IB), अनूप पाण्डेय, सहायक निदेशक,स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU): देवराज नव्याल, निरीक्षक,आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS): श्री नरेन्द्र सिंह, एएसआई,स्थानीय थाना पुलिस: श्री नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष, पंतनगर,फायर से गणेश बिष्ट, प्रभारी,जिला अस्पताल की मेडिकल टीम डॉ. सुधीर गुप्ता,जीबी पंत विश्वविद्यालय की मेडिकल टीम डॉ. त्रिपाठी आदि शामिल थे।।मॉक एक्सरसाइज के दौरान सभी संबंधित टीमों द्वारा निर्धारित Standard Operating Procedures (SOPs) के अनुसार कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने, यात्रियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया गया।यह अभ्यास जिला प्रशासन, राज्य पुलिस, आसूचना ब्यूरो, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आतंकवाद निरोधक दस्ता, फायर सर्विस, मेडिकल टीम, स्थानीय पुलिस तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सहित एयर ट्रैफिक कंट्रोल, एयरपोर्ट सिक्योरिटी, ऑपरेशनल टीम, एयरलाइंस एवं ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट अंतर-विभागीय समन्वय एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का परिचायक रहा।मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों एवं प्रतिक्रिया व्यवस्था का परीक्षण किया गया तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के दृष्टिगत आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार