विधायक शिव ने हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु की कमाना की
रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर उत्तराखंड मे जगह जगह जरूरतमंद की सेवा, स्वच्छता आदि कार्यक्रम हुए। रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने मंगलवार को मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ हवन यज्ञ कर धामी की दीर्घायु की कामना की।इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर के पास बने गो सेवा सदन में गो माता को गुड़ व चारा खिलाकर सेवा की। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड मजबूती से आगे बढ़ा है।साथ ही राज्य के विकास की बात हो या सख्त निर्णय लेने हो, जिसमें धर्मांतरण कानून बनाना, लैंड जिहाद, लव जिहाद के खिलाफ सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई हो, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य जैसे बड़े बड़े फैसले मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए। आज मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को भी हमने युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सुरेश कोली, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, राधेश शर्मा, पार्षद पवन राणा, राजेश जग्गा, सुनील यादव, वीनू सिंह, मनीष गोस्वामी, राजकुमार साह,उपेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश अरोरा, महेश बब्बर, रामधारी गंगवार, संजीव शर्मा, मनोज वर्मा, राजन राठौर, किरन विर्क, स्वाति शर्मा, साधना शर्मा, रेनू जुनेजा, ममता जीना,सुनील यादव, सचिन मुंजाल,के के त्रिपाठी, परवेज खान, राजेश पप्पल, बिट्टू मिश्रा, बाबू राम सैनी,नितिन कौशिक, मयंक लक्कड़ आदि मौजूद थे।




