ऊधम सिंह नगर

विधायक शिव ने गैस एजेंसियों का दौरा कर बुकिंग का जाना हाल

रुद्रपुर। गैस आपूर्ति मे हो रही आमजन को किल्लत के बीच रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने जिला पूर्ति अधिकारी हरीश तिवारी संग गैस एजेंसी का दौरा किया।
विधायक शिव अरोरा ने गाबा चौक के निकट इण्डेन गैस एजेंसी का दौरा कर कतारों मे लगे आमजन का हाल जाना ओर उनको भरोसा दिलाया कि जिन उपभोक्ता की ऑनलाइन बुकिंग है। उनको गैस आवश्य मिलेगी और मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देशित किया कि जिन उपभोक्ता की बुकिंग है और कतार मे खड़े हैं।वह कोई भी खाली न जाए। सभी को गैस बिना किसी असुविधा के मिल जाए।
विधायक शिव अरोरा ने इस दौरान कहा निश्चित रूप से यह अंतर्राष्ट्रीय संकट आया है।ऐसी स्थिति मे हमारी केंद्र सरकार गैस की आपूर्ति को हर हाल मे सुनिश्चित करवा रही है।गैस को लेकर कोई कमी नहीं है, जनता इस समय धैर्य रखे और इस स्थिति पर विधायक लगातार नजर बनाये हुऐ थे और गैरसैण सत्र के दौरान भी जिला अधिकारी, एडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी से लगातार फ़ोन के माध्यम से उनकी वार्ता जारी थी कि जनता को गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक दिक्कत न हो। यह प्रशासन सुनिश्चित कर ले ओर प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अरोरा ने कहा कि गैस आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।जनता संयम से काम ले ओर इसको लेकर हमारी प्रदेश की धामी सरकार ने भी स्पष्ट कहा है। हर उपभोक्ता को गैस उपलब्ध होंगी।वहीं हमारे दो शिप गैस आपूर्ति बाधित न हो,इसको लेकर अगले एक दो दिन मे भारत आ जायेगे और 21 शिप और आ रहें है।ऐसे मे जनता बिल्कुल भ्रम में न आए।गैस की देश मे कोई कमी नहीं है ओर ना आने दी जायेगी।विधायक शिव अरोरा ने विपक्ष के लोगो से अभी अपील इस संकट के समय राजनीति न करते हुऐ जनता में पैनिक की स्थिति पैदा न करे लोग लम्बी कतारों मे खड़े होकर परेशान हो रहें है।अगले कुछ दिनों मे यह समस्या समाप्त होकर सामान्य हो जायेगा। पूर्व की भांति घर घर गैस पहुचानी आरम्भ हो जायेगी।
विधायक शिव अरोरा ने प्रति बिहार झा कॉलेज के सामने बोरा गैस एजेंसी का भी भ्रमण किया और जानकारी मिली कि आज 451 एलपीजी सिलिंडर आये थे।जिसमें 435 मौके पर उपभोक्ता को वितरित किए जा चुके थे। 16 सलेंडर एजेंसी मे मौजूद थे। जानता को आसानी से गैस उपलब्ध हो रही है।जिनकी बुकिंग पहले से हुई थी।विधायक शिव अरोरा ने गैस एजेंसी के प्रबंधक को स्पष्ट चेतावनी दी इस संकट के समय किसी भी कर्मचारी ने कोई भी कालाबाजारी की कोशिश की उसको किसी भी हाल मे बक्शा नहीं जायेगा। गैस शत प्रतिशत उपभोक्ता को मिले यह सभी एजेंसी सुनिश्चित कर ले लोग अपने काम धंधे छोड़कर गैस लेने आये है उन उपभोक्ता को गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो।विधायक शिव अरोरा ने आमजन से मुलाक़ात की उनको आ रही समस्या का मोके पर समाधान करवाया ओर भरोसा दिया उनका विधायक हर प्रकार से साथ खड़ा है। किसी का गैस चूल्हा बुझने नहीं दिया जायेगा। हर व्यक्ति तक गैस पूरी पारदर्शिता से उपलब्ध कराने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वह स्वयं इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।इस दौरान भाजपा पार्षद राजेश जग्गा, राधेश शर्मा, सचिन मुंजाल, राजेश कामरा, मनोज मदान, सुनील सिंह, विकास सागर, डम्पी चौपड़ा, राजीव शुक्ला, मयंक कक्कड़, शुभम अग्रवाल, आदि लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार