उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में मंत्री प्रदीप का कार्यकताओं ने किया स्वागत

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)उत्तराखंड सरकार मे परिवहन व सूचना प्रद्योगिकी मंत्री व जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का आज शाम विधायक शिव अरोरा के एलाइंस कॉलोनी स्थित आवास कम्युनिटी हॉल में विधायक शिव के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ऊधम सिंह प्रभारी मंत्री बनने के मंत्री का यह पहला दौरा है। निश्चित रूप है जनपद प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी साथ हीं केंद्र व राज्य की योजना को तेज गति से धरातल पर पहुंचाने में बल मिलेगा।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि वह सामान्य से कार्य करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री व शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास किया और एक कैबिनेट मंत्री के रूप में उत्तराखंड की सेवा का जो अवसर दिया है।उसको सरकार की योजनाओं को जन-जन तक ले जाने व अंतिम पायदान पर बैठे गरीब कल्याण के मंत्र को सार्थक करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रभारी के रूप में सरकार ने जो दायित्व दिया है उसको पुष्कर धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ने का कार्य किया जाएगा। हमारी सरकार प्रदेश हित में लगातार कठोर निर्णय लेकर उत्तराखंड को सशक्त में मजबूत बनाने का कार्य किया ।जिससे राज्य की गिनती देश में अग्रणी राज्यों में होने लगी है।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि, भारत भूषण चुघ, विवेक सक्सेना, प्रीत ग्रोवर, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, राधेश शर्मा,जगदीश विश्वास, राजेश डाबर, हरीश जल्होत्रा, मोर सिंह, एसपी यादव, गुरदीप गाबा, संदीप राव, राजेश कामरा, ज्योति ग्रोवर, राजेश बजाज, एमपी मौर्य आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार