अध्यात्म ऊधम सिंह नगर

विधायक ने मनसा देवी मन्दिर के सुंदरीकरण कार्य का किया लोकार्पण

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)विधायक शिव अरोरा ने वार्ड नं 4, H ब्लॉक में विधायक निधि से स्वीकृत मनसा देवी मन्दिर सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि विधानसभा रुद्रपुर मे लगातार विकास कार्य गतिमान है ओर उन्होंने हर क्षेत्र हर वार्ड मे विकास कार्य को पहुंचाने का काम किया है। जनता ने उनके द्वारा चार साल में किए गए छोटे बड़े विकास कार्यों को सराह।ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र को आने वाली मुख्य रोड़ जो दशकों से धरने आंदोलन की साक्षी रही है,मगर उन्होंने उस रोड को नेशनल हाइवे जितनी चौड़ी बनाने का कार्य किया है अब झील से शिवनगर तक लगने वाले जाम से जनता को निजाद मिली है ओर साथ ही आए दिन मार्ग खराब के कारण होने वाली दुर्घटना पर भी विराम लगा है। कहा कि विकास का विजन ओर कुछ करने की इच्छा हो तो हर कठिन कार्य भी सरल बनाए जा सकते है जो विधायक शिव अरोरा के इस कार्यकाल मे जनता ने देखा है।इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, धीरेश गुप्ता, राजकुमार साह, विजय डे, शंकर विश्वास, मोनू निषाद, गीता शर्मा, आशा मुंजाल, पवन राणा, बीनू कुमार, अनिल शर्मा, साधना शर्मा, विशाल साह, महेश राय, मुकेश रस्तोगी, गोरंग, अमल मंडल, बप्पा, संजीव कुमार, भास्कर, असित, तापस, किशोर, महेश सूचित्रा दीपालीं आदि लोग मौजूद।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार