विद्यार्थी बने युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत
हरिद्वार। (लोक निर्णय) विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से पूर्व जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के लिए प्री कैंपेन के अंतर्गत शिक्षा विभाग जनपद हरिद्वार एवं उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के संयुक्त अभियान में जनपद हरिद्वार के छ: विकास खंडों के प्रत्येक विद्यालय द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे लाइफ़ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट प्रकृति पहल की तर्ज पर युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत बनाने हेतु क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को राजकीय इंटर कालेज भेल सेक्टर -1 में *युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत* को सम्मानित किया गया। सर्टिफिकेट, मेडल एवं राजदूत बने बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की गई विभिन्न विधाओं में युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत रहे बहादराबाद से निशिका आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद, मिस्बाह आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद, मोमिना राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर, आरुषि रावत राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर विकासखंड भगवानपुर से जैनब, महिमा गुप्ता, मुस्कान, बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर, विकासखंड खानपुर से अक्षिता भाटी, वंशिका चौधरी, आशु नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर की छात्राएं युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत बनेमुख्य अतिथि भीकम सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद द्वारा छात्र-छात्राओं निरंतर ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहते हुए पूरे लगन से एवं प्रेरित रहकर अपने विद्यालय एवं अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।विशिष्ट अतिथि युद्धवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि आज की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।





