ऊधम सिंह नगर कारोबार शिक्षा

विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने सीखी उद्यमिता की बारीकियां

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के अंतर्गत आज विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता जागरूकता एवं स्टार्टअप ओरिएंटेशन कार्यक्रम में EDII, अहमदाबाद से DUY विशेषज्ञ डॉ. रजत शर्मा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्टार्टअप की प्रक्रिया, व्यवसायिक विचारों को विकसित करने तथा उन्हें सफल उद्यम में परिवर्तित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों का Entrepreneurship Test (उद्यमिता परीक्षण) भी आयोजित किया गया। यह परीक्षण विद्यार्थियों के लिए 1 लाख रुपये तक की Startup Seed Funding प्राप्त करने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। परीक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की उद्यमिता संबंधी समझ, रुचि एवं व्यावसायिक क्षमता का आकलन किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास से संबन्धित विभिन्न अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही महाविद्यालय की DUY नोडल अधिकारी डॉ. गरिमा जायसवाल चंद्रा ने बताया कि योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं अपने स्टार्टअप आइडिया को विकसित करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम एवं उद्यमिता परीक्षण में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के प्रति नई सोच और उत्साह का संचार किया।इस मौके पर पर विज्ञान विभाग से प्रो. प्रेम प्रकाश, प्रो. चारु चन्द्र, प्रो. बिपिन चन्द्र जोशी एवं छात्र संघ अध्यक्ष श्री रजत सिंह बिष्ट सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99