उत्तराखंड कारोबार

लोहाघाट में 93 युवाओं को मिली नौकरी

चम्पावत। (लोक निर्णय) जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, चम्पावत द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में आज आयोजित रोजगार मेले में 93 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली।मेले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा ने किया। मेले को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कुल 219 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया।कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न चरणों में की गई चयन प्रक्रिया के उपरांत 93 अभ्यर्थियों का मौके पर ही अंतिम चयन किया गया, जबकि 58 अन्य अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश लखेड़ा एवं महाविद्यालय के कैरियर सेल के सदस्यों—डॉ. रूचिर जोशी, डॉ. भगतराम लोहिया, डॉ. मीना, डॉ. उमा काण्डपाल, डॉ. सरस्वती भट्ट, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. पंकज टम्टा एवं डॉ. मनोज कुमार—द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के कार्मिकों, वर्तमान एवं पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।जिला सेवायोजन अधिकारी आरके. पन्त ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। मनीष कुमार ने कहा कि जनपद में युवाओं को स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व