लॉटरी का लालच देकर 24 लाख की ठगी करने वाले आरोपित गिरफ्तार
टिहरी। लॉटरी का लालच देकर 24 लाख की ठगी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।इस मामले में तीन आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।सात जुलाई, 2021 को वादी सोहन लाल रतूडी एवं उसके पुत्र को 02 करोड़ 50 लाख कीलॉटरी लगने का झांसा देकर आरबीआइ व इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर 24 लाख रुपये की धोखाधडीकरने पर मु0अ0सं0 23 / 2021 धारा 419, 420, 120बी भा0द0वि0 व 66डी आइटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में थानाहिण्डोलाखाल जनपद टिहरी गढ़वाल में पंजीकृत किया गया था। मामले की जांच सीबीसीआइडीसेक्टर देहरादून कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर मनोज कुमार ठाकुर, सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर देहरादून के पर्यवेक्षण में आरोपितों की तलाश / गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक भारत सिंह के साथ एक टीम गठित की गई थी।11 फरवरी 2026 को निरीक्षक / विवेचक भारत सिंह के साथ एक टीम बिहार व पश्चिमी बंगाल राज्यों में आरोपितों की तस्दीक एवं गिरफ्तारी के लिए भेजी गई। 13 फरवरी को संदिग्ध एवं वांछित आरोपितों की तलाश / तस्दीक करते हुए मुकदमा उपरोक्त में लाभार्थी खाताधारक / आरोपित अभयकुमार सिंह को थाना नौतन दुबे, पश्चिमी चम्पारण, बिहार से गिरफ्तार किया गया। जो शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके बैंक के खाते में कुल र0 4, 10,000 / – की धनराशि जमा हुई थी । आरोपित ने उक्तधनराशि अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर, यूपीआइ व अन्य माध्यमों से निकालकर, धोखाधड़ी कर अनुचितलाभ प्राप्त किया है।प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, सीबीसी लआइडी देहरादून के निर्देशन में आज आरोपित अभय कुमार सिंह को पश्चिमी चम्पारण, बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जूडिशियल मजिस्ट्रेट, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नईटिहरी भेजा गया है।इस मामले में पूर्व में सीआइडी टीम ने तीन आरोपित गुंजन कुमार, नीतेश कुमार झा व धनंजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपित अभय कुमार सिंह पुत्र बलीराम सिंह निवासी ग्राम परसोनी, वार्ड – 11, थाना नौतन दूबे, पश्चिमी चम्पारन,बिहार का रहने वाला है।





