लूट का एक और आरोपित गिरफ्तार
रुद्रपुर।जनपद में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के थानाध्यक्षों को वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक अपराध ऊधम सिंह नगर, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना पुलभट्टा में विभिन्न धाराओं में वांछित/फरार आरोपित अबरार पुत्र अहमद हुसैन निवासी लोहारनगर थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली को आज बहेड़ी-किच्छा रोड से अवैध तमंचा व लूट के माल सहित गिरफ्तार किया गया।आरोपित ने बताया कि उसने अपने भाई इस्लाम पुत्र अहमद हुसैन व साथी शकील पुत्र हसीन मियां निवासीगण ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली के साथ मिलकर दिनांक 21/22 जनवरी की रात ग्राम बरा में एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर 87,000 नगद,ज्वैलरी व दो मोबाइल फोन लूटे थे। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में पूर्व में आरोपित इस्लाम पुत्र अहमद हुसैन को लूट के माल सहित गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।गिरफ्तार अभियुक्त अबरार को न्यायालय में पेश की कार्रवाई की जा रही है।अन्य वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बरेली व पीलीभीत में कई अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं।





