लिटिल किंगडम प्रिपरेटरी स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन
रुद्रपुर।लिटिल किंगडम प्रिपरेटरी स्कूल में आज एनुअल स्पोर्ट्स डे का भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रशासक हरविंदर पुरी व विद्यालय प्रशासिका परविंदर पुरी ने फीता काट कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और परिश्रम का महत्व बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या गायत्री खन्ना ने कहा कि “खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा पांच तक के सभी बच्चों के लिए नींबू दौड़, फ्लैग दौड़, टायर रेस, रिवर्स रेस सहित कई रोचक एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान बच्चों की तालियों से गूंज उठा।प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।





