ललित बने भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
रुद्रपुर।भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार की संस्तुति पर ललित राठौर को भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।मनोनयन पर ललित राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी, भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, प्रदेश प्रभारी ओबीसी मोर्चा एवं जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर कमल कुमार जिंदल, भाजपा संगठन के प्रदेश नेतृत्व एवं पदाधिकारी का आभार जताया। राठौर ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास किया है, वह उसकी पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्माण करेंगे।




