रुद्रप्रयाग के छैनागाड़ में तीन और शव मिले
रुद्रप्रयाग।28 अगस्त को छैनागाड़ में आई आपदा में कुछ लोग लापता हो गए थे। शनिवार को तीन शव मिले हैं। दो शव शुक्रवार को मिले थे।अभी भी चार लोग लापता हैं। डीडीआरएफ टीम सर्च अभियान चला रही है।छैनागाड़ में विगत 28 अगस्त को भयावह आपदा आ गई थी। शवों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। आपदा में कुल नौ लोग लापता हुए थे, जिनमें पांच स्थानीय और चार नेपाली मूल के थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा के बाद से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों में पांच शव बरामद हो गए हैं।





