उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार

रुद्रपुर सरस मेला रहा फ्लॉप

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेले में आयोजित बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या में उत्तराखंड के एम टीवी वाइड गुप द्वारा आधुनिक संगीत से मेले में पहुंचे जनसमूह को गायन से मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़े और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले पांडवाज बैंड ने गाने गाकर व धुनों से दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। लोगों ने खरीदारी की और मनोरंजन का आनंद उठाया। हालांकि मेले में बिक्री को लेकर आए स्टाल संचालकों को जो उम्मीद थी, वह पूरी नहीं हुई।मेला फ्लॉप रहा। स्टाल संचालकों का कहना था कि ग्राहक मेले में उम्मीद के हिसाब से नहींआए।केवल शाम को सांस्कृतिक कार्यकम में मनोरंजन के लिए आए।मेले में इस बार दम नहीं दिखा।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, कुलपति जीबी पंत विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल,जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार