उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को जिला अस्पताल हैंडओवर

रुद्रपुर।जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कालेज रुद्रपुर को हैंडओवर कर दिया गया।इसका आदेश शुक्रवार को किया गया है।कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एनएमसी के मानकों तहत अगले सप्ताह आवेदन किया जाएगा।जिससे इस साल अगस्त या सितंबर में मेडिकल की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है।शासन स्तर पर पढ़ाई शुरू करने के लिए तेजी से प्रक्रिया चल रही है। बताया गया कि जिला अस्पताल इंदिरा चौक स्थित पुराने अस्पताल में खोला जाएगा और इसका डीपीआर तैयार हो गया है।आदेश के अनुसार एक साल तक अस्पताल की पहचान बनी रहेगी।कालेज के प्राचार्य डॉक्टर गोविंद सिंह तितियाल ने बताया कि कालेज को जिला अस्पताल के हैंडओवर के बाद भी मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। कालेज में पढ़ाई के लिए 28 जनवरी को आवेदन किया जाएगा।इसके बाद एक टीम यहां आएगी।इसके बाद पूरी प्रक्रिया होगी। अस्पताल में जो भी चिकित्सा उपकरण की जरूरत पड़ेगी,वह चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार