अपराध ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में हनी ट्रैप गैंग का हुआ भंडाफोड़

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है।साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।वादी ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा था कि आरोपित प्रिया, उसकी सहेली पिंकी उर्फ काजल एवं अन्य साथियों ने साजिश के तहत उसे अपने पास बुलाया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की तथा उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की गई। बताया कि आरोपितों ने उससे 14,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से एवं 30,000 रुपये जबरन वसूले।पुलिस ने प्रिया आदि के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपितों को पकड़ने में जुट गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आज एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान अन्य आरोपितों के नाम प्रकाश में आए हैं।जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।
पकड़े गए आरोपित मोतीराम पुत्र चेतराम निवासी सिरसी थाना हजरतगढ़ी जनपद सम्भल, 5,500 रुपये और पिंकी उर्फ काजल पत्नी राजेश कुमार निवासी फुलसुंगी गंगापुर रोड थाना ट्रांजिट कैम्प 12,000 रुपये बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपितों को गंगापुर इंडियन कॉलोनी के सामने, ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार