ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में शहीद भगत सिंह की आदमकद कास्य प्रतिमा का अनावरण

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग से स्वीकृत शहीद भगत सिंह की आदम कद कास्य प्रतिमा का मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह स्मृति स्थल ( भगत सिंह चौक ) पर आज नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा ने अनावरण किया। साथ हीं सांसद निधि विधायक निधि से 20 साल से जर्जर हाल मे पड़े स्थल के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। जिसमें 10 लाख सांसद निधि व 10 विधायक निधि से सुंदरीकरण हुआ।इस दौरान बड़ी संख्या मे सिख समाज, शहीद भगत सिंह सेवा समिति, गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्किट , सिख समाज व भाजपा कार्यकर्त्ता कार्यक्रम मे शामिल हुए। सांसद भट्ट ने कहा कि महापुरुषों स्थल सुन्दर व भव्य दिखे यह हमारी प्राथमिकता है। इसलिए यह भगत सिंह स्मृति स्थल का सुंदरीकरण व प्रतिमा का अनावरण किया गया है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मां भारती के वीर सपूत भगत सिंह कि आदम कद कास्य प्रतिमा की स्थापना की गई है।जिसमें गिलहरी की भांति हमको भी सेवा करने का अवसर मिला। शहीद भगत सिंह करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं ।इनका बलिदान देश कभी भुला नहीं सकता ऐसे महापुरुषों के स्थल भव्य दिव्य देखें यह हम सभी जनप्रतिनिधि का दायित्व है। इससे पहले पार्क पहले की अपेक्षा बहुत सुंदर नजर आ रहा है इसके लिए सभी बधाई के पत्र है।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र मे भगत सिंह चौक जो हजारों आंदोलन, प्रदर्शन व समाजिक कार्यों साक्षी रहा है जिसकी हालत विगत 20 वर्षो से जिसकी हालत खराब दी कई जनप्रतिनिधि आए, लेकिन उन्होंने इस शहीद भगत सिंह के पवित्र स्थल की सुध नहीं लीं। मगर विधायक बनने के बाद से मेरा संकल्प था इस शहीद भगत सिंह का यह पवित्र स्थल की तस्वीर बदली जायेगी। और विधायक निधि व सांसद निधि भगत सिंह स्थल का सुंदरीकरण किया जाएगा और पर्यटन विभाग से कास्य प्रतिमा लगाने का कार्य किया जिसका बैसाखी पर्व पर अनावरण किया गया है।निश्चित रूप से महापुरुषों के स्थान आकर्षक दिखे यह हमारा दायित्व है।इस दौरान अरुण चुघ,अजमेर सिंह, हरजीत सिंह, मनमोहन सिंह,सुरेश कोली, प्रीत ग्रोवर, शालनी बोरा, रश्मि, अमित नारंग,प्रथम बिष्ट, सुरमुख सिंह, रेखा यादव, प्रीति धीर, राजेश, अलका सक्सेना, सुनील ठुकराल, राजीव शुक्ला आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार