ऊधम सिंह नगर मनोरंजन

रुद्रपुर में पंजाबी गीतों की धूम

रुद्रपुर।सरस आजीविका मेला (यू.एस. नगर कार्निवाल) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने मेले में पहुंचे जनसमूह को मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। यह शाम कला, संगीत और हास्य का एक अद्भुत संगम बनकर उपस्थित दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुई। प्रसिद्ध बॉलीवुड एवं पंजाबी गायक जस्सी गिल एवं बब्बल राय, जिनके ऊर्जावान और लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, जहां उपस्थित लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए।इससे पूर्व हास्य कवि सुदीप भोला, रशिक गुप्ता एवं प्रताप फौजदार ने अपनी प्रभावशाली हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। उनकी कविताओं और व्यंग्यात्मक शैली ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। वहीं पंखुड़ी और लक्षिता डांस ग्रुप के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गयी।कार्यक्रम में सैंड आर्टिस्ट रजत कुमार की मनमोहक प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। रेत के माध्यम से जीवंत कलाकृतियों का सृजन कर उन्होंने दर्शकों को कला की एक अनूठी दुनिया से परिचित कराया और सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट,विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा,दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता,ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पी डी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार