रुद्रपुर में दी गई महिलाओं को स्वस्थ रहने की जानकारी
रुद्रपुर: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पोषण माह, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा सेवा ही संकल्प राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा अभियान (प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में) के तहत शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रुद्रपुर की ओर से आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में आयोजित शिविर में महिलाओं को एनीमिया ,मातृ स्वास्थ्य आदि जानकारी दी गई। शिविर में डा. प्रतिभा सती ने गर्भवतियों को आयुर्वेदिक गर्भिणी परिचर्या की विस्तृत जानकारी दी। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर आलोक शुक्ला के निर्देश पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्षद सरो राय, पूर्व पार्षद गोविंद राय, राहुल पुरोहित फार्मेसी अधिकारी व नोडल अधिकारी (इंटरनेट व प्रिंट मीडिया), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कामिनी, पूर्णिमा विश्वास, सरोज, लक्ष्मी सरकार, सोनिया,अनीता ,उषा,सविता, सुजाता, पुष्पा आदि मौजूद थीं।




