रुद्रपुर में गैस के लिए पुलिस से नोकझोंक
रुद्रपुर।(लोक निर्णय)।गैस की किल्लत से रुद्रपुर के लोग आक्रोशित हो गए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ आज शिवनगर में भाजपा सरकार का पुतला फूंका।इसे लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई।पुलिस का कहना था कि विरोध करने की अनुमति नहीं ली गई।धरना प्रदर्शन करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है।इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिले में गैस की आपूर्ति न होने से लोगों के घर में खाना नहीं बन पा रहा है।लोग परेशान हैं और इसके लिए विरोध करने की अनुमति लेनी पड़ेगी।उन्होंने सरकार से गैस की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।साथ ही चेताया कि यदि मांग पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।विरोध जताने वालों में मीना शर्मा,ममता रानी, अनिल शर्मा आदि शामिल थे।





