रुद्रपुर में ईंट से हमला कर युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने युवक शाहनवाज की हत्या के मामले में आरोपित तौफीक उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की शाम खेड़ा क्षेत्र में गोलू नाम के युवक ने 27 वर्षीय शाहनवाज के सिर पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल शाहनवाज का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां 13 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई।मामले में शाहनवाज के भाई फरमान की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक की मौत के बाद मामले को धारा 103 बीएनएस में तरमीम कर दिया गया।पुलिस टीम ने 14 अगस्त की रात आरोपित तौफीक उर्फ गोलू पुत्र स्व. शाहिद अली, निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा, रुद्रपुर, उम्र 18 वर्ष को किच्छा बाईपास रोड स्थित एफएसएल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल खून से सनी ईंट बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक दीपक कौशिक, प्रभारी चौकी रम्पुरा, उप-निरीक्षक धीरज टम्टा, हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल महेन्द्र कुमार शामिल रहे।





