रुद्रपुर महाविद्यालय ने लिया विकसित भारत @ 2047 का संकल्प
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में विकसित भारत @ 2047 के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान समारोह में विद्यार्थियों ने समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इनमें भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता प्रमुख रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. विपिन जोशी ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की।
विधायक शिव अरोड़ा एवं सांसद प्रतिनिधि कपिल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय की वर्ष 2019 से 2026 तक की संयुक्त पत्रिका ‘नीहारिका’ का विमोचन भी किया गया। माननीय विधायक ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. सुमन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. भारत सिंह राजपूत रहे तथा संचालन डॉ. दीप चंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रो. दीपा वर्मा, प्रो. अमिता चौरसिया, प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. विकास दुबे, प्रो. नीलोफर अख्तर, प्रो. पूनम रौतेला, प्रो. आशा राणा, प्रो. सिद्धेश्वर मौर्य, प्रो. चारु ढोंडियाल, प्रो. प्रेम प्रकाश, डॉ. दीपा गोबाड़ी, डॉ. कमला बोरा, डॉ. रिछारिया, डॉ. स्निग्धा, डॉ. अनीता, डॉ. शिल्पी, डॉ. प्रदीप, डॉ वसुंधरा, डॉ. अपर्णा, डॉ. रविश त्रिपाठी, डॉ अतिश वर्मा एवं डॉ. रविंद्र सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।





