ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

रुद्रपुर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष बने जगदीश

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)क्रय-विक्रय समिति रुद्रपुर के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सभी महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध विजय हासिल की। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के करीबी वरिष्ठ किसान व सहकारी नेता ठाकुर जगदीश सिंह लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।,ल जबकि उपाध्यक्ष पद पर युवा निखिलेश द्विवेदी निर्विरोध चुने गए। सहकारी समिति में एक युवा का उपाध्यक्ष पद पर चुना जाना सहकारिता के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान व राजेश शुक्ला के कुशल रणनीति के तहत युवाओं को सहकारिता से जोड़ने के प्रयास का सफल परिणाम है।इसके अतिरिक्त क्रय-विक्रय समिति से जिला सहकारी बैंक के लिए राम भु वन गोंड, ठाकुर जगदीश सिंह, शीतल चौहान एवं मनोज सिंह को प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं तराई विकास संघ के लिए निखिलेश द्विवेदी एवं सुनीता मौर्या तथा यूसीएफ के लिए ए.के. अग्निहोत्री सहित अन्य संस्थाओं हेतु भी सभी प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि यह जीत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के कुशल नेतृत्व, संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की एकतरफा जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र की जनता एवं सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है, जबकि कांग्रेस पूरी तरह चारों खाने चित हो चुकी है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, सहकारी संस्थाओं एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसका परिणाम आज सहकारिता चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। चुनाव के समय शासन द्वारा नामित संचालक तरुण दत्ता सहित समस्त संचालक मंडल मनोज सिंह,विकास राजपूत, सुशील यादव ,अशोक गावड़ी, अनिल चौहान,रोशन अरोड़ा,नीरज खुग्गर, रंजीत शर्मा, पीयूष,पंकज पांडे, चौहान, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार