ऊधम सिंह नगर

रिंग रोड का 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आज विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा के साथ रिंग रोड का किया भ्रमण।सांसद को एनएचएआइ के अधिकारी द्वारा मानचित्र के माध्यम से रिंग रोड की कार्य प्रगति की जानकारी दी।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि 1084 करोड़ की 21 किलोमीटर लम्बी रिंग रोड मूर्त रूप लेती नजर आ रही है।जिसका 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। राधा स्वामी सत्संग के पास एक आरओबी का निर्माण कार्य गतिमान है बाकि शेष सभी कार्य पूर्ण हो गया है। रोड के प्रारंभ होने के बाद रुद्रपुर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और भारी वाहनों की आवाजाही इस रिंग रोड के माध्यम से होगी।नैनीताल हल्द्वानी को जाने वाले लोग इस रिंग रोड का उपयोग कर सीधे बाहर जा सकेंगे।इस मौके पर एनएच पीडी अंचल जिंदल, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, प्रीत ग्रोवर, मुकेश पाल, निमित्त शर्मा, राधेश शर्मा, बीनू कुमार, पवन राणा, मनोज मदान, राजेश कामरा, मोहित चड्डा, मोर सिंह, अनमोल, संदीप राव, सुरेंद्र कुमार,विजय तोमर जीतेन्द्र संधू, मनोज मदान आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार