ऊधम सिंह नगर राजनीति

राष्ट्रवाद के लिए डॉ.मुखर्जी ने कर दिया था जीवन समर्पित

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज नगर निगम रुद्रपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर विकास शर्मा, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे। जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व केवल एक राजनेता तक सीमित नहीं था, बल्कि वे एक दूरदर्शी चिंतक, शिक्षाविद् और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानने वाले महान नेता थे। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए डॉ. मुखर्जी द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार राष्ट्रहित, सुशासन, विकास और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, पार्षद संघ अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश जग्गा, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति धीर, मंडल अध्यक्ष पिंकी चतुर्वेदी, अर्चना राय, ममता जीना, पार्षद पवन राणा, संतोष गुप्ता, महेंद्री शर्मा, सुशील चौहान, चंद्रसेन चंदा, भाजपा नेता कमल पाल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार