पंत विवि के पूर्व कुलपति गौतम को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार
रुद्रपुर।पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर पीएल गौतम को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इसकी घोषणा होने से पंत विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।बता दूं किपद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है। पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाते हैं, वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों के वितरण को मंजूरी दी है, जिनमें 2 दोहरे पुरस्कार (दोहरे पुरस्कार को एक ही माना जाता है) शामिल हैं। पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के छह व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।





