राष्ट्रपति मुर्मु पतंजलि यूनिवर्सिटी हरिद्वार पहुंचीं
हरिद्वार।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पतंजलि यूनिवर्सिटी पहुंचीं। जहां अकादमिक स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ फोटो सेशन हुआ।कुछ ही देर में राष्ट्रपति पतंजलि यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी।इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।





