राज्य स्थापना दिवस पर पंत विवि में होगा किसान सम्मेलन
रुद्रपुर। राज्य स्थापना की 25 वर्ष रजत जयंती पर एक से नौ नवंबर तक प्रदेश भर में विभिन्न वृहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। पंतनगर विश्वविद्यालय में सात नवंबर को भव्य किसान सम्मेलन होगा। रहा है।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को पंत विवि सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सम्मेलन की रुपरेखा पर चर्चा की।मंत्री ने कहा कि बहुत संघर्षों के बाद हमें उत्तराखंड राज्य मिला है। हम सबको मिलकर राज्य को आगे बढ़ाना है। वह सर्वागींण विकास करना है। किसान सम्मेलन कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, मत्स्य, डेरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी व पंतनगर विश्वविद्यालय के समन्वय के साथ आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री भारत सरकार एवं सभी विभागों के लाभार्थी व प्रगतिशील किसान प्रतिभाग करेंगे। कृषि मंत्री गणेश जोड़ी ने कार्यक्रम स्थल पंतनगर विश्वविद्यालय स्टेडियम का अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया। सम्मेलन में 25 से 30 हजार लोग प्रतिभागी करेंगे। कृषक सम्मलेन में वृहद विभागीय प्रदर्शिनी भी लगाई जाएगी। कृषि सचिव ने सम्मेलन में 25 सालों की उपलब्धियां व अगले 25 सालों का रोड़ मैप बताने के अधिकारियों को निर्देश दिए।बैठक में सचिव कृषि डॉक्टर सुरेन्द्र नारायण पांडे, सचिव ग्राम्य विकास धीरज गर्ब्याल, कुलपति पंत विवि डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि मौजूद थे।




