राज्यपाल पंतनगर से नैनीताल पहुंचे
पंतनगर।(लोक निर्णय) राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह आज दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपालवका स्वागत किया। राज्यपाल अल्प विश्राम के बाद नैनीताल के लिए प्रस्थान किए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय , अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रेखा कोहली, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।





